चंदौली में दर्दनाक हादसा : होली खेल रहे लोगों पर पर चढ़ा दी कार, 2 की मौके पर ही मौत

UPT | होली खेल रहे लोगों पर पर चढ़ा दी कार

Mar 25, 2024 15:48

चंदौली में होली के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे त्योहार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। दरअसल यहां होली खेल रहे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।

Short Highlights
  • अनियंत्रित कार ने युवकों को रौंदा
  • होली खेल रहे थे कुछ लोग
  • घटना के बाद हाईवे जाम
Chandauli News : चंदौली में होली के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे त्योहार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। दरअसल यहां होली खेल रहे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 2 की हाल बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अचानक सड़क पर बिखर गया खून
जानकारी के मुताबिक, यहां एक कार पड़ाव की तरफ से रामनगर जा रही थी। चौरहट गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई। वहां कुछ लोग होली खेल रहे थे। अनियंत्रित कार होली खेल रहे उन लोगों को के ऊपर से गुजर गई। हादसा के बाद वहां भगदड़ मच गई और चारों तरफ खून ही खून बिखर गया। होली के रंगों से सराबोर गांव खून से लाल हो गया।

घटना के बाद हाईवे जाम
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हर तरफ बस खून ही खून नजर आने लगा। आक्रोशित गांववालों ने पड़ाव-रामनगर हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। जानकारी मिलते ही मुगलसराय के सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और धरने पर बैठे लोगों से बात की। सीओ ने कहा कि परिवार को मुआवजा दिया जाए। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

प्रदेश में होली पर कई हादसे
समूचे उत्तर प्रदेश से होली के मौके पर हादसों की अलग-अलग खबरें आई हैं। कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में नशे में धुत ऑटो चालक जलती होलिका में ऑटो सहित जा घुसा। ऑटो ने तुरंत आग पकड़ ली और इस घटना में चालक झुलस गया। वहीं कुशीनगर में ट्रक ने दिव्यांग की स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दिव्यांग युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। कौशांबी में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read