Chandauli News : सांसद वीरेंद्र सिंह ने गृह मंत्री से की मुलाकात, जिले में मांगा आरक्षित भर्ती केंद्र 

UPT | गृह मंत्री से मुलाकात करते सांसद

Aug 01, 2024 22:16

नौजवानों, बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने संसदीय क्षेत्र के...

Chandauli News : नौजवानों, बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने संसदीय क्षेत्र के धानापुर व सकलडीहा में आरक्षित भर्ती केंद्र खोले जाने के बाबत पत्रक के माध्यम से मांग की। जिसके बाद उन्हे आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द इसको अमल में लाने का काम किया जाएगा।

आरक्षी भर्ती केंद्र खोले जाने की मांग
चंदौली जनपद नक्सल प्रभावित व धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन यहां से नौजवान बड़ी तादाद में पुलिस, पीएसी व आर्मी के भर्ती के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। यहां के नौजवानों को भर्ती होने के लिए देश के कोने-कोने में जाना पड़ता है। चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने नौजवानों बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने व भर्ती केंद्र जनपद में खोले जाने का आश्वासन दिया था। इसको ध्यान में रखते हुए गुरुवार को दिल्ली में गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह से मिलकर संसदीय क्षेत्र के धानापुर और सकलडीहा में सरकारी भूमि उपलब्ध होने के उपरांत आरक्षी भर्ती केंद्र खोले जाने की मांग पत्र के माध्यम से की है। 

गृह मंत्री ने दिया आश्वासन 
इस दौरान इन्होंने कहा कि इससे नौजवानों को केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती होने का इनके जनपद में अवसर मिलेगा। मुलाकात के दौरान गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां के बेरोजगारो को देखते हुए कैडेट भर्ती केंद्र खोले जाने का काम अमल में लाया जाएगा।

Also Read