राजनाथ सिंह की चंदौली में रैली : रक्षा मंत्री का विपक्ष पर आरोप, कहा- आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा

UPT | राजनाथ सिंह की चंदौली में रैली

May 30, 2024 18:24

चंदौली में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "दुनिया भारत की प्रशंसा कर रही है लेकिन विपक्ष लोगों के बीच जिस तरह का झूठ फैलाया जा रहा है, उसे देखकर दुख होता है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भारत तोड़ो गठबंधन है...

Rajnath Singh Rally in Chandauli : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र चंदौली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन वाले धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। रक्षा मंत्री भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थन में रैली करने पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष द्वारा भाजपा पर ओबीसी आरक्षण खत्म करने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, " बीजेपी पहली पार्टी है जिसकी सरकार बनने के बाद OBC के लिए जो आरक्षण की व्यवस्था है उसको संवैधानिक मान्यता देने का काम यदि किसी ने किया तो हमारी सरकार ने किया है , INDIA गठबंधन वाले धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।"

दुनिया भारत की प्रशंसा कर रही
चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "दुनिया भारत की प्रशंसा कर रही है। एक महीने पहले, भारत में अमेरिकी राजदूत ने कहा था, "यदि आप भविष्य देखना चाहते हैं, तो भारत आइए। यदि आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत आइए। यदि आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आइए।" 
  इंडिया गठबंधन भारत तोड़ो गठबंधन  
विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा ने कहा कि लोगों के बीच जिस तरह का झूठ फैलाया जा रहा है, उसे देखकर दुख होता है। ये तो केवल परिवार को जनार्दन मानते हैं और हम तो देश की जनता को जनार्दन मानते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा- "मेरा मानना ​​है कि INDIA गठबंधन भारत तोड़ो गठबंधन है, और सभी कमजोर पार्टियां मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहती हैं।

Also Read