Ganga Dussehra Bath : गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने पश्चिम वाहिनीं तट पर लगायी आस्था की डुबकी

UPT | गंगा स्नान करते श्रद्धालु

Jun 16, 2024 19:30

चंदौली के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के पश्चात भिक्षुओं को...

Chandauli News : चंदौली के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के पश्चात भिक्षुओं को दान दिया। स्नान दान का सिलसिला सुबह से ही चालू रहा। महात्म्य की दृष्टि से गंगा दशहरा का बहुत बड़ा महत्व है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, गंगा सेवा समिति के लोग व गोताखोर दिन भर लगे रहे। 

गंगा दशहरा के दिन दान पुण्य का होता है विशेष महत्व
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर गंगा दशहरा के अवसर पर हजारो श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। स्नान दान का सिलसिला सुबह से ही शुरू रहा। पुराणों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। गंगा दशहरा के दिन राजा भगीरथ के कठोर तपस्या के बाद गंगा का अवतरण धरती पर हुआ है। इसलिए यह महापुण्यकारी पर्व माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन सभी मंदिरों में लोग पूजन अर्चन करते हैं। लोगों ने आज मोक्षदायिनी मां गंगा का पूजन अर्चन किया। गंगा दशहरा के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व है। गंगा स्नान, पूजन अर्चन के बाद भिक्षुओं को दान पुण्य करते हैं।

सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोर 
गंगा दशहरा का स्नान व ब्रत भगवान बिष्णु को खुश करने के लिए भी किया जाता है। इन्ही परम्पराओं का निर्वहन करते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने बलुआ स्थित गंगा तट पर स्नान दान किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस घाट पर व नाव से चक्रमण कर रस्सा के अंदर स्नान करने का हिदायत देते रहे। इसके अलावा गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में वैलेंटियर व मार्कण्डेय माझी के नेतृत्व में गोताखोर लगे रहे। गंगा दशहरा व एकादशी के स्नान को लेकर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल द्वारा पीडब्लूडी विभाग के एक्सेसईएन से वार्ता कर देर रात तक लाइटिंग, गंगा में बैरिकेटिंग के लिए रस्सा लगाए गए है। 

Also Read