चंदौली में योगी आदित्यनाथ की जनसभा : बोले- 'सपा और कांग्रेस का गठबंधन अनर्थकारी, इनका घोषणा पत्र पाकिस्तानपरस्तों जैसा'

UPT | चंदौली में योगी आदित्यनाथ की जनसभा

May 26, 2024 17:15

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंदौली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Short Highlights
  • चंदौली में योगी आदित्यनाथ की जनसभा
  • विपक्ष पर बोला जोरदार हमला
  • औरंगजेब का नाम लेकर साधा निशाना
Chandauli News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंदौली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों का घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान का घोषणा पत्र है।

विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि 'जो समाज अपने विरासत पर गौरव की अनुभूति करता है, दुनिया की कोई ताकत उसे झुका नहीं सकती है। भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी विरासत को संरक्षित किया है। आज समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस, ये अपने आप में एक समस्या है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आने देने का मतलब है, आतंकवाद को आमंत्रित करना। इन्हें वोट देने का मतलब माफियावाद को आमंत्रित करना, हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करना, गरीबों के हकों पर डकैती डालना है।'
 
घोषणा पत्र को लेकर बोला हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'काशी के मंदिरों, घाटों को देखकर सबकी आंखें चकरा जाती हैं कि क्या ये वही काशी है, जो 10 साल पहले था। पहले की सरकारें आस्था के साथ खिलवाड़ करती थीं। चुनाव प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक अनर्थकारी गठबंधन है। जब भी ये दो लड़कों की जोड़ी मिलती है, देश की क्षति की है। अगर आप कांग्रेस और सपा के घोषणा पत्र को देखेंगे, तो कहेंगे  कि ये तो पाकिस्तानपरस्तों का घोषणा पत्र है।'
 
औरंगजेब का नाम लेकर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि वह सरकार में आने के बाद विरासत टैक्स लगाएंगे।  विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। हम जजिया कर नहीं देने देंगे। भारत में औरंगजेब की आत्मा को दोबारा जीवित नहीं होने देंगे, ये हमारा संकल्प है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करके जो पुण्य आपके खाते में जुड़ा है, वो इन गौ हत्यारों को एक वोट देकर पाप में बदल जाएगा।

Also Read