Varanasi News : वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के लिए रुद्राभिषेक, कांग्रेसी बोले- एकतरफा होगी लड़ाई 

UPT | रुद्राभिषेक यज्ञ करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Oct 23, 2024 12:54

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को वायनाड से नामांकन करेंगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा पाठ का सिलसिला शुरू कर दिया...

Varanasi News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को वायनाड से नामांकन करेंगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा पाठ का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी के तहत वाराणसी के मंदिरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक कर भारी मतों से जीत के लिए बाबा भोलेनाथ एवं मृत्युंजय महादेव से प्रार्थना की। 

क्या कहते हैं कांग्रेस नेता
वाराणसी के मैदागिन स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत के लिए रुद्राभिषेक यज्ञ किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं, गरीबों और शोषितों की आवाज निर्भीकता से उठाने का काम किया है।

यूपी की प्रभारी भी हैं प्रियंका
प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। उन्होंने कुम्भा के मुद्दे को सबसे पहले उठाई, हाथरस एवं बिलरियागंज की महिलाओं के मुद्दे को उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी उनसे लाभान्वित है, वह वायनाड से चुनाव जीत रही हैं। बाबा महादेव एवं मृत्युंजय महादेव से कामना है कि उनकी प्रचंड जीत हो, इतिहास में उनका नाम दर्ज हो। इसके लिए हम लोग रुद्राभिषेक कर रहे हैं। वह सांसद बनकर पूरे देश की सेवा करें, यही कामना की जा रही है।

Also Read