सपा सांसद अफजाल अंसारी का विवादित बयान : कहा- महाकुंभ में एक मालगाड़ी गांजा भी खप जाएगा..., अगर यह भगवान का प्रसाद है तो अवैध क्यों?

UPT | सपा सांसद अफजाल अंसारी

Sep 26, 2024 21:32

समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अफजाल अंसारी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने साधु-संतों और महाकुंभ से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी की है।

Ghazipur News : समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अफजाल अंसारी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने साधु-संतों और महाकुंभ से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी की है। अंसारी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान इतनी बड़ी संख्या में साधु-संत आते हैं कि एक मालगाड़ी भर गांजा भी खप जाएगा। उन्होंने इस बयान के जरिए धार्मिक आयोजनों में इस्तेमाल होने वाले गांजे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह भगवान का प्रसाद है, तो फिर इसे अवैध और गैरकानूनी क्यों माना जाता है?

अंसारी का साधु संतों को लेकर विवादित बयान
अफजाल अंसारी ने यह भी सवाल उठाया कि जब धार्मिक आयोजनों में गांजे का उपयोग होता है, तो उसे लेकर दोहरे मानक क्यों हैं। उन्होंने कहा, "गांजे को धार्मिक दृष्टिकोण से भगवान का प्रसाद माना जाता है, तो फिर इसे लेकर कानून में पाबंदियां क्यों हैं?"



राजनीतिक गलियारों में हलचल
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, और कई धार्मिक संगठनों ने उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। यह बयान धार्मिक और सामाजिक स्तर पर गंभीर विवाद का कारण बन सकता है। उन्होंने इस बयान के जरिए धार्मिक आयोजनों में इस्तेमाल होने वाले गांजे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह भगवान का प्रसाद है, तो फिर इसे अवैध और गैरकानूनी क्यों माना जाता है?

Also Read