Ghazipur News : पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर आज फातिहा पढ़ेंगे विधायक अब्बास, सुप्रीम कोर्ट ने...

UPT | अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने दी फातिहा पढ़ने की इजाजत

Apr 10, 2024 09:47

मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए उनके पुत्र मऊ के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी है। मुख्तार अंसारी की कब्र पर आज बुधवार...

Ghazipur News : मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए उनके पुत्र मऊ के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी है। मुख्तार अंसारी की कब्र पर आज बुधवार को वह फातिहा पढ़ेंगे। 

मुख्तार अंसारी के कब्र स्थल काली बाग की हुई साफ सफाई
खबर मिलने के बाद इसकी पुष्टि के लिए लोग सांसद आवास फाटक पर जुट गए। बुधवार को अब्बास अंसारी के कालीबाग कब्रिस्तान में आकर अपने अब्बा की मजार पर फातिहा पढ़ने की खबर मिलते ही कालीबाग में मुजाहिर अफरोज की देख रेख में साफ-सफाई किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा कि अब्बास अंसारी को पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से उसके गाजीपुर स्थित घर ले जाया जाएगा। पुलिस हिरासत में ही अब्बास अंसारी को 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया से बातचीत पर रोक लगाई
कोर्ट ने 11 तथा 12 अप्रैल को अब्बास अंसारी को अपने परिजनों से मिलने की इजाजत दी है। लेकिन, कोर्ट ने अब्बास अंसारी को आदेश दिया है कि वह इस दौरान मीडिया से बात न करें। अब्बास अंसारी कासगंज की पचलाना जिला जेल में बंद है। जेल में होने की वजह से वह अपने पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो सका था। ऐसे में अब्बास अंसारी ने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इजाजत मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अब अब्बास को इजाजत दे दी है। 

Also Read