Ghazipur News : बूथ स्तर पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि...

UPT | पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा माल्यार्पण की दी श्रद्धांजलि।

Apr 06, 2024 15:42

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया गया। गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 134 सकरताली पर बबेड़ी शक्ति केन्द्र के संयोजक अनुराग प्रजापति के आवास पर स्थापना दिवस...

Ghazipur News : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया गया। गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 134 सकरताली पर बबेड़ी शक्ति केन्द्र के संयोजक अनुराग प्रजापति के आवास पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लाभार्थी सम्पर्क तथा माइक्रो डोनेशन पर विचार किया गया। कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक सुरेश बिंद ने कहा कि पूरे देश में एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक संघर्ष किया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज देश में एकता और अखंडता के साथ सम्मान और समृद्धि की सरिता बह रही है।

इन्हें दी गई श्रद्धांजलि
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि जिन वैचारिक उद्देश्यों को लेकर पार्टी महामनिषियों ने लंबे संघर्षों के साथ त्याग और बलिदान दिया। वह उद्देश्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भलि भांति पूरा हो रहा है। इस अवसर पर बूथ समिति के सदस्यों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर शोभनाथ यादव, आनन्द पासवान, कमलेश राम, जयमुनी शर्मा, गनेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, प्रभात शर्मा, मुन्ना प्रजापति, सुनील मिश्रा, अनुराग प्रजापति, जगदीश प्रजापति, प्रशान्त कन्नौजिया, संजय आदि उपस्थित थे।

Also Read