Ghazipur News : कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीरूद्र अंबिका महायज्ञ, जानें क्या है खास...

UPT | कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

Oct 17, 2024 17:18

जनपद के नौली, उतरौली और त्रिलोकपुर क्षेत्र के बांधबेदी स्थित श्री रूद्रांबिका धाम प्राचीन शिवकाली मंदिर परिसर से आज विराट जलयात्रा और शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बड़े...

Ghazipur News : जनपद के नौली, उतरौली और त्रिलोकपुर क्षेत्र के बांधबेदी स्थित श्री रूद्रांबिका धाम प्राचीन शिवकाली मंदिर परिसर से आज विराट जलयात्रा और शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बड़े बुजुर्ग शामिल हुए। कलश यात्रा काली धाम परिसर से होती हुए नवली गांव के रास्ते उतरौली, त्रिलोकपुर तक गई। जगह-जगह इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 

कलश यात्रा पर लोगों ने की पुष्प वर्षा 
कलश यात्रा पर लोग अपने छतों से पुष्प वर्षा कर रहे थे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय, सत्य सनातन धर्म की जय, काली माता की जय, गंगा मैया की जय' के नारे लगाते रहे। जल यात्रा में शामिल पित्त वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश रखकर भ्रमण कर रहीं थीं। मंगल यात्रा में बैंड-बाजा, हाथी-घोड़े के साथ गगन भेदी नारों के बीच सभी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था।

पंडित कन्हैया करेंगे भागवत गीता की अमृत वर्षा 
यज्ञाचार्य डॉक्टर धनंजय पांडे के आचार्यत्व में काशी के प्रकांड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा संपन्न हुई। जल यात्रा के संचालन का कार्य पंडित गौरव मिश्रा, गोविंद पांडे, विनीत पांडे, जितेंद्र ने किया। कार्यक्रम में अजय पांडे, बबुआ सिंह, अरविंद सिंह, लाल बहादुर, अखिलेश, हृदय साधु ने योगदान दिया। अगले कार्यक्रम में काशी के प्रकांड विद्वान पंडित कन्हैया द्विवेदी अपने मुखारविंद से भागवत गीता की अमृत वर्षा करेंगे। वचन किया जाएगा।

Also Read