Jaunpur News : बीजेपी नेता की बेटी का अपहरण, आठ घंटे बाद वाराणसी में बेहोश मिली...

UPT | घटना के बाबत पड़ताल करती पुलिस।

Aug 03, 2024 09:53

भाजपा नेता की पुत्री का स्कार्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। भाजपा के दलित नेता की 13 साल की बेटी शुक्रवार को घर से सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसी समय रास्ते में उसे...

Jaunpur News : भाजपा नेता की पुत्री का स्कार्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। भाजपा के दलित नेता की 13 साल की बेटी शुक्रवार को घर से सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसी समय रास्ते में उसे रोक कर बदमाशों ने जबरन स्कॉर्पियो में अगवा कर लिया। शुक्रवार शाम छात्रा वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के तराव गांव के पास हाइवे के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। तब जाकर परिजनों को बेटी के अपहरण होने का जानकारी मिली। 

क्या है पूरा मामला
बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने घायल छात्रा को देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बदमाशों ने छात्रा का अपहरण जलालपुर थाना क्षेत्र के थौर गांव के पानी टंकी के पास किया और पराऊगंज की तरफ से भाग निकले। छात्रा रेहारी गांव निवासी बताई जा रही है। उसके पिता राजीव सरोज भाजपा के मंडल मंत्री एवं माता बेबी सरोज भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बताई जा रही हैं। 

पड़ताल में जुटी है पुलिस
जलालपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी है। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Also Read