Varanasi News : हर दिल अजीज लता जी की 95वीं जयंती मनाई, इंदौर से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग 

UPT | लता मंगेशकर की जयंती मनाई गई।

Sep 28, 2024 16:17

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर 95 वीं जयंती काशी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने लता मंगेशकर द्वारा गए गीतों को याद किया गया।

Varanasi News : भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 95वीं जयंती काशी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने लता मंगेशकर द्वारा गए गीतों को याद किया। लोगों ने भारत सरकार से इंदौर से काशी तक लता मंगेशकर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की। भारत की शान लता मंगेशकर ने अपने 80 साल के कॅरियर में कई अभिनेत्रियों को आवाज दी। जिनको विश्व पटल पर स्थापित किया। ऐसे महान विभूति को आज हम लोग उनके जन्मदिन पर याद कर जयंती मनाने का काम कर रहे हैं।

हर दिल अजीज लता जी
वाराणसी के पितरकुंडा स्थित प्राचीन कुंड में डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 95वीं जयंती मनाई। इस दौरान कुंड पर मछलियों को चारा खिलाया गया। शकील ने कहा कि आज ही के दिन 28 सितंबर 1929 को लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। शकील ने कहा कि आज लताजी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनके गीत आज भी हमारे दिलों पर राज कर रहे हैं। 

इंदौर से काशी तक स्पेशन ट्रेन की मांग
शकील ने कहा कि लता मंगेशकर ने फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन का 80 साल दिया और मीना कुमारी, मधुबाला, हेमा मालिनी, राखी, रेखा, नूतन और आखिरी समय माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी को अपनी आवाज देकर बुलंदी तक पहुंचाया। आज उनके जन्मदिन पर उनको शिद्दत से याद किया जा रहा। शकील अहमद ने कहा कि लता मंगेशकर की याद में भारत सरकार द्वारा उनके जन्मस्थली इंदौर से वाराणसी तक एक स्पेशल ट्रेन चलना चाहिए, जिससे हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें।

Also Read