Jaunpur News : गांव की महिलाओं ने मंत्री को घेरा, मृतक रोहित के परिजनों से मिले दारा सिंह चौहान... 

UPT | कैबिनेट मिनिस्टर दारा सिंह चौहान का घेराव करतीं महिलाएं।

Sep 27, 2024 17:36

जलालपुर क्षेत्र के संघईपुर गांव में 23 सितम्बर को दिनदहाड़े रोहित चौहान की हत्या हुई थी। रोहित चौहान के घर गुरुवार की रात को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ढ़ांढस बंधाने पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता...

Jaunpur News : जलालपुर क्षेत्र के संघईपुर गांव में 23 सितम्बर को दिनदहाड़े रोहित चौहान की हत्या हुई थी। रोहित चौहान के घर गुरुवार की रात को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ढ़ांढस बंधाने पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता एडवोकेट बाबूराम चौहान  व उनके परिवार को सांत्वना दी। 

घर से निकलते ही महिलाओं ने घेरा
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान जब रोहित चौहान के परिवार से मिलकर निकलने लगे, तभी गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने मंत्री की गाड़ी का घेराव कर हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। दारा सिंह चौहान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उचित कानूनी कार्रवाई
की जा रही है। कोई लापरवाही नहीं होगी।

जिद पर अड़ीं महिलाएं
मंत्री के सामने भारी संख्या में आयीं महिलाएं काफी आक्रोशित थीं। उस समय मंत्री के साथ मौजूद लोग लगातार महिलाओं को समझाते रहे। महिलाएं मानने को तैयार नहीं थीं। लेकिन, मंत्री के काफी देर तक समझाने के बाद महिलाएं मानीं। तब जाकर मंत्री वहां से जा सके।

Also Read