Jaunpur News : बेमियादी धरने पर किसान यूनियन, पेट्रोल डीजल सस्ता करने की मांग, जानें पूरी डिमांड...

UPT | प्रदर्शन के बाद बेमियादी धरना शुरू करने जा रहे किसान।

Sep 26, 2024 16:54

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट के सदस्यों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि किसानों की मांगें नहीं...

Jaunpur News : भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट के सदस्यों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि किसानों की मांगें नहीं सुनी जा रहीं हैं, जिससे वे परेशान हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

ये हैं मुख्य मांगें
संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि डीजल पेट्रोल के दाम घटाए जाएं। जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। एक ही मामले में बार बार मुकदमा दर्ज न किए जाएं। किसानों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जाता है, जिससे वे परेशान होते हैं, इसलिए किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे खत्म किए जाएं। लघु पंप कैनाल में पानी न आने से किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, पंप को सुचारू रूप से चलाया जाए। नहरों में पानी सप्लाई दी जाए। बिजली की व्यवस्था सुधारी जाए, जिससे किसानों को खेती करने में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Also Read