बड़ी खबर : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मिली 7 साल की सजा, चुनाव लड़ने पर आई आफत

UPT | धनंजय सिंह

Mar 06, 2024 16:51

धनंजय सिंह को कोर्ट ने सात साल की सजा सुना दी है। दरअसल बीते मंगलवार को कोर्ट ने धनंजय सिंह को इंजीनियर के अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में दोषी करार दिया था।

Jaunpur News :धनंजय सिंह को कोर्ट ने सात साल की सजा सुना दी है। दरअसल बीते मंगलवार को कोर्ट ने धनंजय सिंह को इंजीनियर के अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में दोषी करार दिया था। यह फैसला जौनपुर की अदालत ने सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 5 मार्च को इस मामले में दोषी करार दिया था।
 
क्या है पूरा मामला
नमामि गंगे प्रोजेक्ट के मैनेजर अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम पर अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में FIR दर्ज करवाया था। एफआईआर के मुताबिक संतोष विक्रम ने अपने दो साथियों के साथ अभिनव सिंघल का अपहरण कर लिया था और धनंजय सिंह के आवास पर ले गए थे। आरोप है कि धनंजय सिंह ने पिस्टल की नोक पर अभिनव सिंघल को कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी।

Also Read