Jaunpur News : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

UPT | पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

Aug 10, 2024 18:04

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी के लोग एक....

Jaunpur News : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अंबेडकर तिराहा पर स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और खुशी के इस मौके पर मिठाई बांटी। इस मौके पर आप के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। यह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की जीत है, और हमें उम्मीद है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही राहत प्राप्त करेंगे। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, अमित विश्वकर्मा और अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।



ये सभी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य सशीधर चौहान, जिला कार्यकारी सदस्य श्याम लाल पटेल, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर, आदित्य कुमार, शशि सोनी, नगर अध्यक्ष विशाल यादव, CYSS के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, मो. साजिद, विनोद यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

Also Read