Jaunpur News : केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन नहीं कर पाए कार्यकर्ता, पुलिस किया... 

UPT | घर में नजरबंद आम आदमी पार्टी के नेता और पहरे पर पुलिस।

Mar 29, 2024 18:00

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ़ आप पार्टी जौनपुर के जिला महासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में शाहगंज में आज...

Jaunpur News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ़ आप पार्टी जौनपुर के जिला महासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में शाहगंज में आज विरोध प्रदर्शन होना था। लेकिन, जिला प्रशासन ने पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। जिससे कार्यक्रम स्थगित हो गया। जिला महासचिव विनोद प्रजापति, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, छात्र संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा एवं विशाल यादव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

अनुमति के लिए दिया था लिखित आवेदन
विनोद प्रजापति ने कहा कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विरोध प्रदर्शन की जानकारी देकर जिला प्रशासन से अनुमति के लिए लिखित आवेदन किया गया था। लेकिन, प्रशासन ने नेताओं को नजरबंद कर दिया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने नहीं दिया। इस कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया।

मौलिक अधिकारों का हनन कर रही सरकार
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि ने कहा कि जिस तरह हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, यह गलत है। प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है और हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। छात्र संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन के लोगों को प्रताड़ित करके उनका मनोबल तोड़ा जाए।

Also Read