Varanasi News : महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया बाबा विश्वनाथ का पूजन, सुख, समृद्धि की कामना की

UPT | बाबा विश्वनाथ का पूजन करते धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

Sep 27, 2024 14:03

महादेव की नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते हैं। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन करने पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने...

Varanasi News : महादेव की नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते हैं। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन करने पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान श्रद्धालु ने अपने बीच बाबा बागेश्वर धाम को पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई
बाबा बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान मंदिर के पुजारियों और विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। बाबा ने विशेष रूप से बाबा विश्वनाथ से देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है
पूजा-अर्चना के बाद बाबा बागेश्वर ने भक्तों को संदेश दिया कि काशी जैसी धार्मिक नगरी में आने से आत्मिक शांति और अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन मात्र से जीवन का कल्याण होता है, और यहां आने वाले हर व्यक्ति को बाबा विश्वनाथ की कृपा मिलती है।

Also Read