Varanasi:  बीजेपी सांसद रवि किशन ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को लेकर कसा तंज

UP Times | Ravi Kishan

Dec 26, 2023 16:15

सपा नेता के ऐसे ही बयानों और ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को आगरा के पागलखाना में भर्ती कराकर मोटा इंजेक्शन लगाने की जरूरत है तभी उनकी बुद्धि ठीक होगी। अब तो लोगों को इनपर दया आती है।

Short Highlights
  • सपा के लोग ब्राह्मणों को घर लेकर जाएं
  • यूपी बिहार का डंका नासा तक है
Varanasi News :  नेता बड़ा हो या छोटा, उनके विवादित बयान चर्चा में न आएं ऐसा तो नामुमकिन है। स्वामी प्रसाद मौर्य एक फिर से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कभी हिंदू धर्म को लेकर तो कभी गलत गैर राजनीतिक बयानबाजी कर एक के बाद एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सपा नेता के ऐसे ही बयानों और ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को आगरा के पागलखाना में भर्ती कराकर मोटा इंजेक्शन लगाने की जरूरत है तभी उनकी बुद्धि ठीक होगी। अब तो लोगों को इन पर दया आती है।
 

जानें पूरा मामला

काशी के पिंडरा महोत्सव में इन दिनों भोजपुरी कलाकारों और नेताओं का जमावड़ा लगा है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को लेकर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को आगरा के पागलखाना में भर्ती कराकर मोटा इंजेक्शन लगाने की जरूरत है। तभी उनकी बुद्धि ठीक होगी। अब तो लोगों को इनपर दया आती है।
 

सपा के लोग ब्राह्मणों को घर लेकर जाएं

सपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर रविकिशन ने कहा कि सपा चाहे जितनी भी कोशिश कर ले ब्राह्मण उनके साथ कभी नही जाएगा। ब्राह्मण राष्ट्रीय विकास और राष्ट्रवाद को ध्यान में रखकर फ़ैसला लेता है और उसको पता है, कि देश का विकास और उसका भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है। ब्राह्मण मंत्र देता है। ब्राह्मण एक विद्वान समाज है। वो किसी बहकावे में नहीं आएगा। ब्राह्मण तय चुका है, भला कहा है। 
 

यूपी बिहार का डंका नासा तक है

तमिलनाडु के डीएमके नेता दयानिधि मारन के विवादित बयान पर रवि किशन ने कहा कि ये सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग हैं। अज्ञानी लोग हैं। जिनको यूपी बिहार के लोगों के बारे में पता नही है। संसद में अंग्रेजी बोलते हैं। हम इनको जानते हैं। जो देश के बारे में कुछ नही जानते। इनको पता नही कि यूपी -बिहार के लोग आईएएस से लेकर आई आई टी और सेना से लेकर नासा तक में अपना डंका बजवा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भोजपुरी स्टार व सांसद रवि किशन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक कर रवि किशन काफी देर तक बाबा के दरबार में बैठकर पूजन करते रहे। उन्होंने कहा कि बनारस महादेव की नगरी है। यहां कण-कण में शिव हैं। मन प्रसन्न हो गया।

Also Read