Varanasi News : बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया हड़ताल, मरीजों को उठानी पड़ रही समस्या

UPT | BHU के रेजिडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल

Aug 13, 2024 19:38

कोलकाता के आरजी कर में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर पूरे देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आपातकालीन चिकित्सा को छोड़ सभी कार्यों से विरत रहें।

Varanasi News : कोलकाता के आरजी कर में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर पूरे देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आपातकालीन चिकित्सा को छोड़ सभी कार्यों से विरत रहें। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि जब तक अपराधियों को सजा नहीं हो जाती, तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू
कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की सामूहिक बलात्कार और क्रूर हत्या के मामले में दोषियों को सजा दिलाने और परिवार को न्याय दिलाने के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों ने देशभर में आंदोलन का समर्थन किया है। आज, मंगलवार से रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, सीनियर डॉक्टरों ने इस स्थिति का सामना करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

डॉक्टरों की 10 सूत्री मांगें
हड़ताल पर जाने से पहले, सोमवार को डॉक्टरों ने विश्वविद्यालय परिसर में कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध व्यक्त किया। बीएचयू के रेजीडेंट डॉक्टरों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। हड़ताल पर जाने से पूर्व, संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने सभी विभागाध्यक्षों से वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने को कहा था। हड़ताल के कारण ओपीडी, वार्ड और इलेक्टिव ओटी पर गंभीर असर पड़ा है, हालांकि इमरजेंसी, आईसीयू और डायलिसिस सेवाओं में कोई बाधा नहीं आई है। मार्च के दौरान डॉक्टरों ने कैंडल के साथ तख्तियां भी पकड़ी थीं, जिन पर "मामले की सीबीआई जांच हो" और "प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें" जैसे संदेश लिखे गए थे। डॉक्टरों की 10 सूत्री मांगें हैं, और जब तक ये पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।

Also Read