ब्रेकिंग

बाराबंकी: त्रिलोकपुर की कशिश ने LPL में किया कमाल, एक स्टंपिंग और 2 रन आउट

त्रिलोकपुर की 18 वर्षीय कशिश पांडेय ने लखनऊ चैलेंजर्स की ओर से डेब्यू मैच में विकेटकीपर के रूप में टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

बाराबंकी: त्रिलोकपुर की कशिश ने LPL में किया कमाल, एक स्टंपिंग और 2 रन आउट
फोटो: अमर उजाला

त्रिलोकपुर। त्रिलोकपुर गांव की कशिश पांडेय (18) ने रविवार को लखनऊ वुमन प्रीमियर लीग (एलपीएल) में शानदार डेब्यू किया। लखनऊ चैलेंजर्स की ओर से खेले गए अपने पहले मैच में उन्होंने विकेट के पीछे चुस्ती दिखाई और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच में कशिश ने एक स्टंपिंग की, दो रन आउट कराने में भूमिका निभाई और एक कैच भी पकड़कर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया। यह प्रदर्शन उन्हें त्रिलोकपुर गांव की पहली ऐसी बेटी बनाता है जो गांव से निकलकर पेशेवर क्रिकेट में कदम रखी है।

कैरियर की शुरुआत और चयन

कशिश ने वर्ष 2024 में लखनऊ की एएस क्रिकेट अकादमी से कोच अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट शुरू की थी। कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के बाद उनका चयन अंडर-19 टीम में हुआ। ट्रायल मैच में उन्होंने 23 गेंदों पर आक्रामक 45 रन बनाकर एलपीएल का टिकट हासिल किया।

कशिश महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानती हैं। उनका कहना है, “धोनी की विकेट के पीछे फुर्ती और शांत स्वभाव मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करता है।” वह कहती हैं कि उनका सपना देश के लिए खेलना है और इसके लिए वह निरंतर मेहनत कर रही हैं।

शिक्षा में भी कशिश ने अच्छा संतुलन रखा। उन्होंने प्राथमिक पढ़ाई त्रिलोकपुर के रामसेवक पटेल विद्यालय से की और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज से पूरी की। परिवार का पूरा सहयोग उन्हें मिला है।

कशिश दो बहनों में बड़ी हैं। उनके पिता संजय पांडेय पेशे से वकील हैं और मां संगीता गृहिणी हैं। परिवार और गांव वाले उनकी सफलता पर गर्व कर रहे हैं और मानते हैं कि कशिश जल्द ही जिले और गांव का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन करेगी।

अगले दिनों कशिश की प्रदर्शन पर नजर बनी रहेगी क्योंकि लीग में और मैच बाकी हैं। दर्शक और जानकार उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबरबाराबंकी: राजमार्ग पर कार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायलबाराबंकी: राजमार्ग पर कार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल
Alok Kumar

Alok Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।