आगरा में साइबर अपराध का हैरतअंगेज अंदाज : फर्जी एसपी बन लड़की ने पुलिस को नचाया नाच, पढ़िए क्या है मामला

UPT | कासगंज की एसपी बनकर पुलिस को गुमराह किया

Jul 26, 2024 13:51

उत्तर प्रदेश के आगरा में नए अंदाज में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। महिला ने कासगंज की एसपी बनकर पुलिस को पांच घंटे तक गुमराह किया है...

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में नए अंदाज में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। महिला ने कासगंज की एसपी बनकर पुलिस को पांच घंटे तक गुमराह किया है। युवती ने फोन पर कासगंज की एसपी जैसी आवाज निकालकर पुलिस को बेवकूफ बनाया है। साइबर एक्सपर्ट का मानना है कि युवती ने आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल करके ऐसा किया है। लड़की ने एसपी के नाम से ट्रू कॉलर पर आईडी और उनके फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

दो सराफा व्यापारियों को उठवाया
महिला ने खेरागढ़ इंस्पेक्टर ने फोन करके कस्बे के दो सराफा व्यापारियों को उठवाया। उन्हें चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाकर डराया गया। बाद में मामला रफा-दफा करने के बदले उनसे रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने दो सराफा व्यापारियों को उठाया था और थाने ले गया था। इसके बाद सराफा व्यापारी राहुल वर्मा की हालत बिगड़ गई। जब हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें उनके परिजनों ने बुधवार की सुबह शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। महिला ने सोच-समझकर यह प्लान बनाया था। उसे पता था कि पहले किसको फोन करना है। आइये जानते हैं कैसे महिला एक-एक करके सबको गुमराह करती गई।



महिला ने ऐसे किया गुमराह
महिला ने सबसे पहले डीसीपी पूर्वी के पीआरओ को फोन किया था। ट्रू कॉलर पर जब कासगंज एसपी का नाम और फोटो देखकर पीआरओ ने ध्यान नहीं दिया। डीसीपी पूर्वी ने डीसीपी पश्चिम के पीआरओ को फोन किया और उसे अगाह किया कि मैम का फोन आएगा। इसके बाद महिला का फोन डीसीपी पश्चिम के पीआरओ के पास पहुंचा था। पीआरओ ने खेरागढ़ इंस्पेक्टर को बताया कि एसपी कासगंज का फोन आएगा। इसके महिला ने खेरागढ़ इंस्पेक्टर को फोन किया और जैसे-जैसे महिला ने बोला इंस्पेक्टर वैसे-वैसे सब करते गया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने सराफा व्यापारी की तहरीर पर मोबाइल नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस जांच में जुट चुकी है और साइबर सेल की मदद ले रही है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि फोन किए गए नंबर का सिम मुरैना (मध्य प्रदेश) से खरीदा गया था।"

निकली फर्जी आईडी
पुलिस को जांच में पता चला कि फोन करने वाली की लोकेशन वृंदावन (मथुरा) थी। पुलिस इसे मानकर चल रही है कि इस मामले में मेव गैंग का हाथ हो सकता है। मेव हाईटेक हो गए हैं और साइबर क्राइम के बड़े मामलों को अंजाम दे रहे हैं। डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि वे कासगंज एसपी से संपर्क किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को कोई फोन नहीं किया था। पीड़ित सराफ राहुल वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और छानबीन जारी है। जल्द ही पुलिस आरोपी तक पहुंचेगी।"

Also Read