Agra News : एयर फोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने दी जान, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम...

UPT | एयर फोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की आत्महत्या।

Oct 16, 2024 11:30

आगरा स्थित खेरिया एयर फोर्स  स्टेशन परिसर में फ्लैट लेफ्टिनेंट का शव पंखे पर लटका मिला। 32 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल नालंदा ने पंखे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब वह देर तक नहीं उठे तो स्टाफ ने...

Agra News : आगरा स्थित खेरिया एयर फोर्स  स्टेशन परिसर में फ्लैट लेफ्टिनेंट का शव पंखे पर लटका मिला। 32 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल नालंदा ने पंखे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब वह देर तक नहीं उठे तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर देखा। उनका शव पंखे से लटका हुआ था। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई। फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल बिहार शरीफ, नालंदा (बिहार) के रहने वाले थे। पुलिस और वायु सेना प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

ये है पूरा मामला
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि वायु सेना स्टेशन से एक अधिकारी के आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई। शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां बताया गया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल (32) सोमवार रात अपने आवास में सोए थे। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठे तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर देखा। उनका शव बेड के ऊपर लगे पंखे पर बेडशीट से लटका हुआ था। 

बिहार के रहने वाले थे दीनदयाल
डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस को वहां के कर्मचारियों ने बताया कि दीनदयाल साथियों के साथ सोमवार रात को खाना खाकर अच्छी तरह से बातचीत करके सोने गए थे। साथियों के साथ हंसी मजाक किया था। वह बिहार में गांव मोरारा, बिहार शरीफ, नालंदा के रहने वाले थे। वायु सेना प्रशासन आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहा है। डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
बताते चलें कि पहले भी एयर फोर्स स्टेशन परिसर में आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। 5 जुलाई 2024 को 22 साल के अग्निवीर श्रीकांत चौधरी ने आत्महत्या कर ली थी। अग्निवीर श्रीकांत ने अपनी सरकारी लाइसेंसी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी। श्रीकांत नारायणपुर के रहने वाले थे।

Also Read