Agra News : पूर्व मंत्री के पुत्र की दबंगई, ई-रिक्शा चालक को लाठी से पीटा, जानें पूरा मामला...

UPT | ई-रिक्शा चालक को पीटते पूर्व मंत्री का बेटा।

Jul 25, 2024 15:51

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का परिवार लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। उनके पौत्र का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब उनके बेटे का एक वीडियो वॉयरल हो रहा है। वीडियो में उनका बेटा...

Agra News : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का परिवार लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। उनके पौत्र का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब उनके बेटे का एक वीडियो वॉयरल हो रहा है। वीडियो में उनका बेटा खुलेआम गुंडई करते दिखाई दे रहा है। गुरुवार को वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का बेटा ई-रिक्शा चालक को लाठी से पीटते दिखाई दे रहा है। अब इस वीडियो को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि वीडियो हरी पर्वत थाना क्षेत्र के आरबीएस डिग्री कॉलेज के पास का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक युवक की लाठी से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वीडियो में जो व्यक्ति पीटते हुए दिखाई दे रहा है, वह पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का बेटा डॉक्टर संजीव पाल सिंह है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि संजीव पाल सिंह पर मारपीट का आरोप है। ई-रिक्शा चालक ने इस मामले में तहरीर दी है। 

पोते के बाद बेटे पर आरोप
बताते चलें कि मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के एक पौत्र पर युक्ति और उसके पिता को वाहन से कुचलने का गंभीर आरोप है। इस मामले में मंत्री का पौत्र करीब 3 महीने से फरार चल रहा था। एक पखवाड़ा बीते ही उसने जिला एवं सत्र न्यायालय में सरेंडर किया है। गुरुवार को उनके पुत्र संजीव पाल का वीडियो वायरल हो गया। इसमें उनका पुत्र एक ई-रिक्शा चालक को पीटते दिखाई दे रहा है। 

Also Read