Mainpuri News: मैनपुरी में दबंग ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 07, 2024 17:18

मैनपुरी में एक युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बेटी को मां बचाने पहुंची तो युवक ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं, एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने कपड़े फाड़ दिए। जब युवती की मां बेटी को बचाने आई तो युवक ने मां-बेटी की एक साथ पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित आसरा कॉलोनी निवासी पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि कॉलोनी निवासी युवक आएदिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। पीड़िता ने बताया कि 6 सितंबर को घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। उसकी हरकत का जब विरोध किया तो उसने कपड़े फाड़ दिए। 

बेटी को बचाने आई उसकी मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर दी। शोरगुल होने पर स्थानीय लोग भी आ गए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने आसरा कॉलोनी निवासी मिथुन कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Also Read