Mathura News : पति ने दिनदहाड़े महिला को चाकुओं से गोदा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

UPT | जानलेवा हमले में जख्मी महिला।

Jun 11, 2024 13:33

नेशनल हाइवे पर उस समय सनसनी फैल गई, जब काम करने जा रही एक महिला पर एक शख्स ने चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ महिला को अस्पताल में भर्ती...

Mathura News : नेशनल हाइवे पर उस समय सनसनी फैल गई, जब काम करने जा रही एक महिला पर एक शख्स ने चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पति है।

क्या है पूरा मामला
मामला थाना हाइवे क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित राधा वैली कॉलोनी के सामने का है। जहां माया नामक महिला काम करने के लिए जा रही थी। तभी एक शख्स ने माया को आवाज़ लगाई और कॉलोनी के गेट से पहले उसे रोक लिया। महिला के रुकते ही व्यक्ति ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला सड़क पर गिर गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। इस खौफनाक वारदात को देखकर लोग हैरान रह गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गृह क्लेश में उठाया कदम
बताया गया है कि चाकू से हमला करने वाला आरोपी महिला का पति राकेश है। पति-पत्नी में कई दिनों से गृह क्लेश चल रहा था। पत्नी अपने मायके में रह रही थी। इसी बात को लेकर आज राकेश उसे मारने चला आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read