Mathura News : कांवड़ लेने निकले 4 दोस्त, बाइक फिसलने से 2 की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

UPT | हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।

Jul 26, 2024 17:53

बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आगरा से हरिद्वार जा रहे थे।बरसात के चलते एक्सप्रेसवे पर बाइक स्लिप हो गई। इस हादसे...

Mathura News : बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आगरा से हरिद्वार जा रहे थे।बरसात के चलते एक्सप्रेसवे पर बाइक स्लिप हो गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं, 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा
आगरा के नगला पदी दयाल बाग निवासी अनु, आकाश, कालू, और मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र निवासी रोहित एक ही बाइक पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। बारिश के कारण इनकी बाइक स्लिप हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। बताया गया है कि बाइक सवार चारों युवक हरिद्वार जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से मांट टोल पहुंचे। टोल देने के लिए इनके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उन्होंने बाइक वापस आगरा की तरफ ले ली। ये लोग थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 124 के समीप पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और स्लिप होकर डिवाइडर से टकरा गई।

घायलों को परिजन आगरा ले गए
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। हादसे में अनु और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कालू और रोहित सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अनु और आकाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को परिजन इलाज के लिए अगरा ले गए।

Also Read