Aligarh News : अलीगढ़ - मामूली बात पर विवाद में डाक्टर और वार्ड ब्वाय में जमकर मारपीट,डॉक्टर ने अस्पताल को बनाया अखाड़ा, वीडियो वायरल   

UPT | डाक्टर और वार्ड ब्वाय के बीच मारपीट

Apr 07, 2024 20:47

अलीगढ़ में मामूली विवाद में डॉक्टर और वार्ड ब्वाय के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना थाना अतरौली के नरौना 12 नम्बर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का…

Short Highlights
  • अस्पताल बना जंग का अखाड़ा 
  • सीएमओ तक पहुंची बात 
  Aligarh News : अलीगढ़ में मामूली विवाद में डॉक्टर और वार्ड ब्वाय के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना थाना अतरौली के नरौना 12 नम्बर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर पहले कहा सुनी हुई, उसके बाद मारपीट की घटना हुई। डॉक्टर  व वॉर्ड ब्वाय बच्चों की तरह अस्पताल में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

अस्पताल बना जंग का अखाड़ा 
उत्तर प्रदेश में अस्पतालों का हाल वैसे भी कुछ खास नहीं है। बेहतर इलाज के लिए गरीब वर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचता है.लेकिन यहां भी डाक्टर और स्टाफ के बीच विवाद होता है। जिससे आम मरीज परेशान होते हैं, वहीं अलीगढ़ के एक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर ने अस्पताल को युद्ध के मैदान का अखाड़ा बना रखा है, ये वीडियो में जरूर दिखाई दे रहा है।

सीएमओ तक पहुंची बात 
अस्पताल में डॉक्टर और वार्ड ब्वाय में जमकर मारपीट हुई, वार्ड बॉय ने डॉक्टर कों चित्त कर रखा है, यह वायरल वीडियो अतरौली का बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद यह बात स्वास्थ्य अधिकारियों तक पहुंच गई है। 

Also Read