Hathras News : कलश यात्रा के वाहन से गिरकर मासूम की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

UPT | मृतक का फाइल फोटो

Jun 26, 2024 15:39

यूपी के हाथरस जिले के गांव एंहन में भागवत कलश यात्रा के दौरान मैक्स गाड़ी की चपेट में आकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कलश यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन फानन में...

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले के गांव एंहन में भागवत कलश यात्रा के दौरान मैक्स गाड़ी की चपेट में आकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कलश यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन फानन में मासूम बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये है पूरा मामला
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव एंहन में बुधवार को भागवत कथा के आयोजन से पहले कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें कुछ महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। इसी कलश यात्रा के पीछे एक मैक्स पिकअप गाड़ी भी चल रही थी और डीजे भी बज रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। दो बच्चे इस मैक्स गाड़ी में पीछे चढ़ गए। इसी दौरान एकाएक इस मैक्स गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाने पर यह बच्चे गाड़ी से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक बच्चा निकट ही दीवार से भी जा टकराया। 

अपने नाना के पास रह रहा था सागर
हादसे में 10 वर्षीय सागर और 12 वर्षीय राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सागर की इस गांव में ननिहाल है। वह मूल रूप से हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव छीतीपुर का रहने वाला था। कई साल से अपने नाना के पास रह रहा था। घायल सागर को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल राकेश का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। 

Also Read