Ayodhya News : जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबने से किसान की मौत

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 10, 2024 21:42

जुताई करने जा रहे एक किसान का ट्रैक्टर डिस बैलेंस होकर घाघरा नदी के किनारे बने बंधे के नीचे पलट गया। जिससे किसान टैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल....

Short Highlights
  • रौनाही थाना क्षेत्र के महोली गांव के पास घाघरा नदी के किनारे हादसा
  • मौत की जानकारी पर घर में मचा कोहराम
Ayodhya News : अपने खेत की जुताई करने जा रहे एक किसान का ट्रैक्टर डिस बैलेंस होकर घाघरा नदी के किनारे बने बंधे के नीचे पलट गया। जिससे किसान टैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।  जिला चिकित्सालय से रेफर होने के बाद लखनऊ मेडिकल  कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
  
दुर्घटना रौनाही थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी किसान 48 वर्षीय विनय सिंह पुत्र राम किशुन सिंह के साथ हुई।  विनय सिंह रविवार को महोली गांव से लगे घाघरा नदी के बंधे से होकर खेत जोतने जा रहे थे। इसी बीच उनका ट्रैक्टर असन्तुलित होकर अनियंत्रित होकर दो-तीन राउंड पलटा खाकर बंधे के नीचे चला गया। जिससे विनय सिंह ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान ने बताया कि घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां पर डाक्टरों  ने लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया। जहां पर उनकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। उनके निधन पर ब्लाक प्रमुख व प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान, प्रधान रामनगर धौरहरा योगेंद्र प्रताप सिंह फौजी, आलोक सिंह, पिकू सिंह,अनूप दुबे,रिशु सिंह शिवम सिंह,संजय सिंह, मुन्नू सिंह आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Also Read