Ayodhya District
ऑथर

'शिमाई कारिरत' नगर हुआ करता था 'अम्बेडकर नगर' का पुराना नाम यूपी का ऐसा जिला जिसका नाम भारतीय संविधान के जनक के नाम पर रखा गया 

UP Times | Ambedkar Nagar

Dec 08, 2023 15:52

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला अम्बेडकर नगर भी है। इस ज़िले का मुख्यालय अकबरपुर है। 29 सितंबर 1995 को इस जिले की स्थापना हुई थी। इसका निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था और इसका नाम भीमराव आम्बेडकर की याद में रखा गया था।

Ambedkar Nagar News : भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला अम्बेडकर नगर भी है। इस ज़िले का मुख्यालय अकबरपुर है। 29 सितंबर 1995 को इस जिले की स्थापना हुई थी। इसका निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था और इसका नाम भीमराव आम्बेडकर की याद में रखा गया था,जिन्होंने वंचित वर्गों,महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की उन्नति के लिए काम किया था। फैज़ाबाद से विभक्त होकर अस्तित्व में आये अम्बेडकर नगर जनपद का मुख्यालय अकबरपुर है।

अम्बेडकर नगर जिले का इतिहास

अम्बेडकर नगर जिला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय अकबरपुर में स्थित है। यह उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इस जिले के उत्तर में बस्ती और संत कबीर नगर जिला,उत्तर-पूर्व में गोरखपुर जिला,दक्षिण में सुल्तानपुर जिला,पश्चिम में फैज़ाबाद जिला तथा पूर्व में आज़मगढ़ जिला स्थित है।  

इस जिले का इतिहास ज़्यादा प्राचीन नहीं है,दरअसल इस जिले का गठन 1995 ई.को ही किया गया था। प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 29 सितंबर 1995 ई.को उत्तर प्रदेश सरकार ने तत्कालीन अयोध्या (फ़ैजाबाद)को विभजित कर इस नए जिले का गठन किया गया था। इस जिले का नाम संविधान निर्मात्री सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम से लिया गया है। अम्बेडकर नगर जिले का कुल क्षेत्रफल 2350 वर्ग किलोमीटर है।

अकबरपुर शहर टोंस (तमसा)नदी के किनारे पर स्थित है,जो शहर को दो भागों में अकबरपुर और शाहजदपुर में विभाजित करता है,जिसके बाद शहर का मुख्य वाणिज्यिक केंद्र है।

अम्बेडकर नगर का गौरव इतिहास 

अम्बेडकर नगर का इतिहास ऐतिहासिक दृष्टि से जनपद अम्बेडकर नगर का अतीत अत्यंत गौरवशाली और महिमामंडित रहा है। हिन्दू मुस्लिम सांप्रदायिक सदभाव,आध्यात्मिक,वैदिक,पौराणिक,शिक्षा,संस्कृति,संगीत, कला,सुन्दर भवन,धार्मिक,मंदिर,मस्जिद,ऐतिहासिक दुर्ग,गौरवशाली सांस्कृतिक कला की प्राचीन धरोहर को आदि काल से अब तक अपने आप में समेटे हुए अम्बेडकर नगर का विशेष इतिहास रहा है। परिवर्तन के शाश्वत(सनातन) नियम के अनेक झंझावातों (तूफानों) के बावजूद अम्बेडकर नगर अस्तित्व अखंड रहा है। 

शिक्षा 

पहले की बात की जाए या आज की शिक्षा हमेशा से ज़रूरी थी और हमेशा ज़रूरी रहेगी। अम्बेडकर नगर में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी शिक्षण संस्थान हैं, जो जिले में स्कूली स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक शिक्षण कार्य कराते हैं।

पौराणिक अम्बेडकर नगर 

पौराणिक कथाओं के मुताबिक अम्बेडकर नगर जिला,माता और पिता की सेवा करने वाले भक्त पुत्र श्रवण कुमार से जुड़ा हुआ है। जो क्षेत्र तमसा और बिसुई नदी के संगम पर स्थित है। जहां अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ ने इसी संगम तट पर श्रवण कुमार को मार दिया था,जब श्रवण अपने अंधे माता पिता के लिए नदी से जल लेने गए थे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इस स्थल का चयन पर्यटन के लिए किया गया है और हर वर्ष यहां मेले का आयोजन भी होता है। वर्तमान समय में यह अम्बेडकर नगर ज़िले का जिला मुख्यालय है। पावन सरयू नदी इस जनपद का मुख्य आकर्षण है। वर्तमान अम्बेडकर नगर जिला फैज़ाबाद जनपद का हिस्सा हुआ करता था।

अम्बेडकर नगर का पुराना नाम व उपनाम 

अम्बेडकर नगर का पुराना नाम व उपनाम शिमाई कारिरत नगर है।

अम्बेडकर नगर जनपद की स्थिति

अम्बेडकर नगर समुद्र तल से 133 मीटर (436 फिट)की ऊंचाई पर तथा 26.431 अंश उत्तरी अक्षांश और 82.540 अंश पूर्वी देशांतर पर स्थित हैं। अम्बेडकर नगर पूर्व में आजमगढ़ एवं गोरखपुर,पश्चिम में फैज़ाबाद, उत्तर में बस्ती एवं संत कबीर नगर तथा दक्षिण में सुल्तानपुर स्थित है। पांच तहसीलों और दस ब्लाकों में विभक्त अम्बेडकर नगर जनपद का कुल क्षेत्रफल 2350 वर्ग किमी0 है। जिले में कुल 1750 राजस्व गांव है। जिन्हें मिलाकर कुल 930 ग्राम पंचायतें तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायतें गठित हैं।

प्रशासनिक विभाग

अम्बेडकर नगर जिले का मण्डल अयोध्या है, जिसकी 5 तहसीलें अकबरपुर, टाण्डा, जलालपुर, आलापुर और भीटी हैं। इस जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र हैं।

कटेहरी
भीटी
अकबरपुर
जलालपुर
आलापुर (अनुसूचित)
टांडा

अम्बेडकर नगर के कारखाने 

यहां टांडा,अकबरपुर औऱ जलालपुर कई छोटे लुम के कारखाने हैं,जिस में टेरीकाट औऱ सूती कपड़े,लुन्गी (ताहबन)गमछा आदि तैयार होते हैं।

यवनों के आक्रमण 

अम्बेडकर नगर के भव्य प्राचीन मन्दिर यवनों(भारतीय-यवन राजाओं को हिन्द-यवन (इण्डो-ग्रीक))के आक्रमण से ध्वस्त हो गए। यह एक नगर पालिका परिषद है।

अम्बेडकर नगर त्रेता युग 

अम्बेडकर नगर की भूमि प्रभु श्री राम की लीला स्थली होने के कारण तीर्थ भूमि है।

मुगल का शासनकाल

मुग़ल काल में इस क्षेत्र को पहचान मिलनी शुरू हुई जो अंग्रेजी हुकूमत में आगे बढ़ी। मुस्लिम शासकों ने इमाम बाड़ों, मस्जिदों,ईदगाहों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया जब कि अंग्रेजों ने यहां स्कूल,अस्पताल,पुल,तहसील,ब्लाक,रेलवे स्टेशन बनवाए।  

स्वतंत्रता सेनानी का जन्मस्थान अम्बेडकर नगर

अकबरपुर स्वतंत्रता सेनानी डॉ.राम मनोहर लोहिया (1910-1967) और डॉ गणेश कृष्ण जेटली,एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और एक समाजवादी राजनीतिक नेता का जन्मस्थान है।

अम्बेडकर नगर पावर प्लांट

अम्बेडकर नगर जनपद में स्थापित बिजली के पावर प्लांट के कारण इस जिले की पहचान पूरे देश में बनी है। जिले की टांडा तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के तट पर स्थापित इस पावर प्लांट का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार ने किया था,जिसे बाद में देश की नव रत्न कंपनियों में से एक एनटीपीसी ने ले लिया और अब इसकी क्षमता के विस्तार का काम कर रही है।

दर्शनीय स्थल 

अम्बेडकर नगर जिले में कई ऐतिहासिक स्थान हैं जैसे श्रवण क्षेत्र,दरगाह शरीफ,किचौचा में,गोविंद साहब और शिव बाबा आदि। अम्बेडकर नगर के दर्शनीय स्थल,अम्बेडकर नगर के पर्यटन स्थल,अम्बेडकर नगर में घूमने लायक जगह में विभिन्न बाज़ार और खुबसूरत स्थान भी हैं,जिन्हें देखे बिना अम्बेडकर नगर की यात्रा,अम्बेडकर नगर भ्रमण,अम्बेडकर नगर की सैर अधूरी मानी जाती है। 

अम्बेडकर नगर में देखने योग्य जगह 

हनुमान मंदिर 
शिव बाबा मंन्दिर 
गोविंद साहब 
किछौछा शरीफ 
एन.टी.पी.सी.टाण्डा 
श्रवण क्षेत्र अम्बेडकर नगर
ऐतिहासिक घंटाघर 
भीटी व लोरपुर रियासत 
अठखंभा 
रामपुर सकरवारी 
राम जानकी मंदिर(प्राचीन पोखरा) 
लोरपुर किला

Also Read