उत्तर प्रदेश में बदले 8 रेलवे स्टेशन के नाम : स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए की थी पहल, जानें पूरी खबर

UPT | स्मृति ईरानी

Mar 12, 2024 19:26

बदलाव के बाद कासिमपुर रेलवे स्टेशन हाल्ट का का नाम जायस सिटी हो गया है। जायस रेलवे स्टेशन का नाम अब  गुरू गोरखनाथ धाम से जाना जाएगा।

Short Highlights
  • साल 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से मात दी थी।
  • स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय को भेजा था।
Amethi News : कुछ ही दिनों में देशभर में होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी के प्रस्तावों को मान लिया गया है। स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय को भेजा था। खबरों के मुतबिक इसे मंजूर कर लिया गया है। आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। अब सभी स्टेशनों का नाम देवी-देवताओं और महापुरुषों के नाम पर कर दिया गया है। इस प्रस्ताव को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। 

इन स्टेशनों के बदले नाम 
बदलाव के बाद कासिमपुर रेलवे स्टेशन हाल्ट का का नाम जायस सिटी हो गया है। जायस रेलवे स्टेशन का नाम अब गुरू गोरखनाथ धाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही बनी रेलवे स्टेशन अब स्वामी परमहंस स्टेशन हो गया है। मिसरौली रेलवे स्टेशन का नाम मां कालिका धाम हो गया है। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन महाराजा बिजली पासी हो गया है। अकबरगंज रेलवे स्टेशन अब मां अहोरवा भवानी धाम स्टेशन के नम से जाना जाएगा। वहीं वारिसगंज हाल्ट अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन अब तपेश्वरनाथ धाम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।

पिछले चुनाव में स्मृति ने राहुल को दी थी मात 
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से मात दी थी। स्मृति ने राहुल को 50 हजार से ज़्यादा मतों से हराया था। जिसके बाद स्मृति ईरानी लगातार अमेठी में अपनी पैठ बना रहीं हैं। हाल ही में स्मृति ने अमेठी में अपना घर भी बनवा लिया है। इस बार भी स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर अभी भी संशय बना हुआ है।

Also Read