अयोध्या में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा धनुष-बाण : 3900 किलो का गदा भी पहुंचा, जानिए रामनगरी में और क्या अनोखा है

UPT | अयोध्या में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा धनुष-बाण

Jun 16, 2024 14:56

अयोध्या में देश का सबसे धनुष-बाण स्थापित होने वाला है। इसके अलावा कई हजार किलो की गदा भी अयोध्या में लगेगी। पंच धातु से बने धनुष बाण का वजह 3400 किलो और लंबाई 33 फीट है।

Short Highlights
  • देश का सबसे बड़ा धनुष-बाण पहुंचेगा अयोध्या
  • पाली में हाईटेंशन तार बने सिरदर्द
  • यात्रा में 3900 किलो का गदा भी
Ayodhya News : अयोध्या में देश का सबसे धनुष-बाण स्थापित होने वाला है। इसके अलावा कई हजार किलो की गदा भी अयोध्या में लगेगी। पंच धातु से बने धनुष बाण का वजह 3400 किलो और लंबाई 33 फीट है। वहीं गदा का वजन भी 3900 किलो है। इसे राजस्थान के श्रीजी सनातन सेवा संस्थान ने तैयार करवाया है।

पांच चरण में पूरी हुई यात्रा
धनुष बाण और गदा को लेकर राजस्थान से एक कारवां चला था। इसकी यात्रा को निकालने के लिए पिछले 3 महीने से तैयारी की जा रही थी। यात्रा में चलने के लिए 105 एसी बसों का इंतजाम किया गया था। राजस्थान से अयोध्या तक पहुंचने के लिए बर, जयपुर, आगरा और लखनऊ में यात्रा को रोका गया। इस प्रकार धनुष-बाण और गदा पांच चरणों में अयोध्या पहुंचेंगे।

पाली में हाईटेंशन तार बने सिरदर्द
धनुष बाण की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से पाली में हाईवे पर धनुष को ले जा रहा रथ रोकना पड़ा था। दरअसल धनुष ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से टकरा रहा था। इसके लिए यात्रा रोककर बिजली विभाग को सूचना दी गई। फिर वहां धनुष की लंबाई को थोड़ा कम किया गया। जानकारी के मुताबिक धनुष-बाण और गदा को बनाने में 20 कारीगरों ने 75 दिन लगातार काम किया है। इसके लिए भक्तों से चंदे के तौर पर 40 लाख रुपये जुटाए गए।

अयोध्या में कई अनोखी वस्तुएं
भीलवाड़ा में एक 17 फीट लंबा और 900 किलो वजनी धनुष स्थापित है। लेकिन अयोध्या में धनुष-बाण की स्थापना के बाद यह देश का सबसे बड़ा धनुष-बाण हो जाएगा। अयोध्या में पहले से ही 400 किलो वजनी ताला-चाभी स्थापित है। 10 फीट लंबे और 4 फीट लंबी चाभी को अलीगढ़ में तैयार किया गया था। यहां 155 किलो वजनी सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी स्थापित है। इसके अलावा गुजरात के बड़ौदा से 108 किलो वजनी और 108 फीट लंबी अगरबत्ती भी आई थी।

Also Read