Barabanki News : बैराज से छोड़ा गया 7 लाख क्यूसेक पानी, घाघरा सरयू नदी ने दिखाया रौद्र रूप...  

UPT | बाढ़ प्रभावित गांव छोड़कर जाते लोग।

Sep 16, 2024 14:46

नेपाल से सटे शारदा व गिरिजा बैराज से 7 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से बाराबंकी में घाघरा सरयू नदी ने विकराल रूप ले लिया है। बाढ़ ने दर्जनों गावों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिला प्रशासन ने इन इलाकों...

Barabanki News : नेपाल से सटे शारदा व गिरिजा बैराज से 7 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से बाराबंकी में घाघरा सरयू नदी ने विकराल रूप ले लिया है। बाढ़ ने दर्जनों गावों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिला प्रशासन ने इन इलाकों को खाली कराने का अलर्ट जारी किया है। नाव की व्यवस्था कराई गई है। पानी इस समय खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।

प्रशासन ने कमर कसी
सरयू नदी की बाढ़ से अलीनगर, रानीमऊ तटबंध के भीतर बसे गांवों में पानी पंहुच गया है। तहसील प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए कमर कस लिया है। सनांवा, कहारनपुरवा, पासिन टेपरा, कुर्मिन टेपरा, भौंरीकोल, तेलवारी, करोनी, इटहुवा पूरब सिरौली गुंग कोठीडीहा आदि गांवों के ग्रामीणों को तहसील प्रशासन लगातार अलर्ट कर रहा है।

अफसरों ने दिए ये सुझाव
एसडीएम सिरौली गौसपुर प्रीति सिंह, तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा राजस्व टीम के साथ सनांवा तेलवारी करोनी इटहुवा पूरब इत्यादि गांवों में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया एवं उपजिलाधिकारी ने बीस परिवारों को पानी की पिपिया, तिरपाल पन्नी वितरित किया। अफसरों ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी है। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार, लेखपाल रामकरण आदि के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। 

प्रशासन कर रहा अलर्ट 
तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने का मशविरा दिया गया है। बांध पर टिकने वाले 20 परिवारों को पानी की पिपिया, तिरपाल और पन्नी दी गई है। बाढ़ पीड़ित परिवारों के आने जाने हेतु नाव की व्यवस्था की गयी है। उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित करवाया। प्रशासन द्वारा लोगों को गांव से अन्य स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। रामनगर तहसील के कुछ गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। जहा पर प्रशासन लोगों को अलर्ट कर रहा है।

Also Read