Barabanki News : डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने पर रोष, कांग्रेस सांसद ने विरोध जताया...

UPT | विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया।

Oct 23, 2024 11:33

डॉक्टर संपूर्णानंद न केवल एक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शि़क्षा, समाज सुधार और राजनीति में महत्वपूर्णं योगदान दिया है। उनके जैसे लोकप्रिय नेता का नाम किसी प्रतिष्ठान...

Barabanki News : डॉक्टर संपूर्णानंद न केवल एक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शि़क्षा, समाज सुधार और राजनीति में महत्वपूर्णं योगदान दिया है। उनके जैसे लोकप्रिय नेता का नाम किसी प्रतिष्ठान से हटा दिया जाना, महज उनका तथा काशीवासियों की भावनाओं का अपमान नहीं, बल्कि काशी का विद्वत, आचार्य, परम्परा, सत्यत्याग, नैतिक मूल्यों, ईमानदारी, एक आदर्श राजनीति की प्रेरणास्पद विरासत और आजादी की लड़ाई के सेनानियों का अपमान है। 

क्या कहते हैं सांसद
भाजपा सरकार के इस निर्णय से न केवल काशी की ऐतिहासिक पहचान को ठेस पहुंची है, बल्कि ये संपूर्णानंद की विरासत और उनके योगदान का भी अपमान है। देश की राष्ट्रपति भूल सुधार नैतिक धर्म के मार्ग पर चलकर काशी की आवाम की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम को फिर से बहाल करने के निर्देश देने का कष्ट करें। यह बातें कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बनारस के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने पर गहरी नाराजगी और विरोध दर्ज कराते हुए कही।

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
बाद में कांग्रेस नेताओं के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विवेकशील यादव को सौंपकर स्टेडियम का नाम संपूर्णानंद के नाम पर बहाल किये जाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के अमिट इतिहास को मिटाने पर तुली है। कांग्रेस पार्टी यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Also Read