Barabanki News : नहीं चुका पाया कर्ज तो कुर्क की जमीन, दूसरे बकायेदारों में हड़कंप, जानें पूरा मामला...

UPT | जमीन कुर्की की कार्रवाई करते अधिकारी।

Oct 23, 2024 14:09

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का कर्ज अदा न करने पर राजस्व प्रशासन ने बकाएदार की भूमि कुर्क कर ली। इस कार्रवाई के बाद दूसरे बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। विकास खंड हैदरगढ़ के चौबीसी गांव में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा...

Barabanki News : आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का कर्ज अदा न करने पर राजस्व प्रशासन ने बकाएदार की भूमि कुर्क कर ली। इस कार्रवाई के बाद दूसरे बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। विकास खंड हैदरगढ़ के चौबीसी गांव में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा स्थित है। 

क्या है पूरा मामला
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की चौबीसी गांव स्थित शाखा से पूरे गिरधर पांडे मजरे के किरसिया गांव निवासी कौशल किशोर ने 3 लाख 93 हजार रुपये का कर्ज लिया था। शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि तमाम बार नोटिस भेजा गया। बैंक कर्मियों ने अन्य प्रयास भी किए। कर्ज अदा न होने पर वसूली प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन को भेजा गया। एसडीएम शम्स तबरेज ने बताया कि तहसील के कर्मचारियों के वसूली के प्रयास किए, लेकिन कर्ज वसूली में सफल नहीं हुए। 

आरसी जारी होने पर हुई कार्रवाई
कागजी खानापूर्ति के बाद नायब तहसीलदार राम जी द्विवेदी ने दलबल सहित बैंक कर्मियों के साथ बकाएदार कौशल किशोर की भूमि पर पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई की। बकायेदार के खेतों में लाल झंडी के साथ ही बोर्ड भी लगा दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से दूसरे बकाएदारों में खलबली मची हुई है।

Also Read