Barabanki News : सीएम योगी ने आम महोत्सव में किसान लालजी वर्मा को सम्मानित किया, जानें खास बातें

UPT | प्रगतिशील बागवान लालजी वर्मा को सम्मानित करते सीएम योगी।

Jul 14, 2024 11:31

लखनऊ में चल रहे आम महोत्सव का शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था। इस महोत्सव में कई जिलों के किसान आम की किस्में लेकर पहुंचे थे। इसमें बाराबंकी के किसान लालजी वर्मा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री...

Barabanki News : लखनऊ में चल रहे आम महोत्सव का शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था। इस महोत्सव में कई जिलों के किसान आम की किस्में लेकर पहुंचे थे। इसमें बाराबंकी के किसान लालजी वर्मा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में आम की खेती करने वाले लालजी वर्मा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इन प्रजातियों के होते हैं आम
लालजी वर्मा विकास खंड रामनगर के गगियापुर गांव के निवासी हैं। उनके पास पांच हेक्टेयर आम का बाग है। इनके बाग में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा, हुस्नआरा, गुलाबखास, मल्लिका, आम्रपाली, अंबिका और अरुणिका जैसी प्रजातियां लगी हैं। इनके बाग में 18 से लेकर 45 साल तक के पेड़ हैं, जिनमें पुरानी प्रजातियों के साथ नई प्रजातियों के पेड़ भी लगे हैं।  

प्रतिवर्ष 900 कुंतल आम का उत्पादन 
जनपद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले किसान लालजी वर्मा ने बागबानी भी की है। लालजी वर्मा आधुनिक तकनीकी से किसानी करते हैं। पेड़ों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए इन्होंने पुराने बाग के ढाई हेक्टेयर में कैनोपी मैनेजमेंट भी कराया है। अपनी आम के बाग से लालजी वर्मा प्रतिवर्ष 900 कुंतल आम का उत्पादन प्राप्त करके, लगभग 16 लाख रुपए की आय प्राप्त कर रहे हैं। बागबानी से लालजी वर्मा और उनके परिवार की सामाजिक व आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो गई है।

कई किस्म के आम प्रदर्शित किए 
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आम महोत्सव में किसान लालजी वर्मा को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने अपने बाग के कई किस्म के आम को महोत्सव में प्रदर्शित किया। बाराबंकी में पैदा हो रहे आम को न केवल देश, बल्कि दुनिया के बाजार में पहचाना जा रहा है। किसान लालजी वर्मा आधुनिक तकनीकी की किसानी से जिले में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

Also Read