Barabanki News : प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर DM ने बाराबंकी में किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

Uttar Pradesh Times | प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क

Jan 17, 2024 17:08

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी में प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है। दरअसल, जिलाधिकारी द्वारा पूरी तरीके से तैयारियों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Barabanki News : 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी में प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है। दरअसल, जिलाधिकारी द्वारा पूरी तरीके से तैयारियों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, बाराबंकी में आज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र और सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण किया।

प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी में प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है। जिलाधिकारी ने पूरी तरीके से तैयारियों का निरीक्षण किया है। इसके बाद सभी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र और सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इसके साथ ही  स्वच्छता और आवागमन की अवस्थापना सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। बता दें कि बाराबंकी अयोध्या नगरी का प्रवेश द्वार है। जिसके लिए मुख्यमंत्री की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम से पहले बाराबंकी को पूरी तरीके से स्वच्छ कर दिया जाए।

बाराबंकी में अयोध्या से जुड़ी चीजों को दर्शाया गया
बाराबंकी में जमीनी स्तर पर जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही बाराबंकी में अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह प्रभु श्रीराम और अयोध्या से जुड़ी हुई चीजों को दर्शाया जा रहा है। जिससे अयोध्या पहुंचने से पहले ही बाराबंकी में ही राम भक्तों को अयोध्या पहुंचने का एहसास हो जाए। इन तमाम बातों को लेकर जिला अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं।

Also Read