Barabanki News : फायर कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, जानें कैसे हुई मुठभेड़...

UPT | मुठभेड़ में घायल बदमाश

Jul 23, 2024 13:22

बाराबंकी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके साथी बदमाश फरार हो गए। गोकशी की सूचना पर पुलिस की टीम बदमाशों...

Barabanki News : बाराबंकी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके साथी बदमाश फरार हो गए। गोकशी की सूचना पर पुलिस की टीम बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रही थी। देर रात चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुई मुठभेड़
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस को लगातार गोकशी और गो-तस्करों के बारे में सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस की टीम गो-तस्करों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। देर रात सफदरगंज इलाके के तुरकानी मोड़ पर दो बाइक पर छह लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आए घायल बदमाश की शिनाख्त शादाब के रूप में हुई। उस पर पूर्व में गो-तस्करी और गैंगस्टर समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। शादाब ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ नूरुल हसन, राशिद, नाना उर्फ अहमद, मनने, और रियाज थे। वे फरार हो गए। पुलिस की टीम अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

क्या कहती है पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना थी। सूचना मिल रही थी कि गो-तस्कर क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिनके धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर गो-तस्कर शादाब घायल हुआ है। उसके अन्य साथी फरार हो गए। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, लोहे के दो बांका, एक छूरी और रस्सियां बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read