Barabanki News : पूर्व राज्यमंत्री छोटे लाल यादव का निधन, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

UPT | पूर्व राज्यमंत्री छोटेलाल यादव की फाइल फोटो

Apr 03, 2024 17:30

पूर्व राज्यमंत्री कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाज…

Barabanki News : प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रह चुके बाराबंकी जनपद के वरिष्ठ नेता छोटेलाल यादव का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। राज्यमंत्री के निधन की खबर सुनते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक गलियारों में पूर्व मंत्री छोटे लाल यादव के निधन से सन्नाटा छा गया। पूर्व राज्य मंत्री छोटे लाल यादव जनपद के देवा इलाके के बेल्हा गांव के रहने वाले थे। और बाराबंकी जनपद की नवाबगंज विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में वह राज्यमंत्री भी बनाए गए थे और मंत्री रहने के दौरान जनपद में विकास के अनेकों कार्य कराए।

कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे पूर्व राज्यमंत्री कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाज के दौरान उनकी मौत हो है। आज बुधवार को राज्यमंत्री छोटे लाल यादव का पार्थिव का शरीर उनके देवा स्थित पैतृक गांव देवा स्थित बेल्हा पहुंचेगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

Also Read