Barabanki News : भागवत कथा के साथ मनाया जा रहा गणेश उत्सव, पांडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़... 

UPT | भागवत कथा के साथ मनाया जा रहा गणेश उत्सव।

Sep 10, 2024 10:35

मुंबई के साथ बाराबंकी में भी गणेश पूजा की धूम है। जनपद में जगह-जगह पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर भजन कीर्तन और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना...

Barabanki News : मुंबई के साथ बाराबंकी में भी गणेश पूजा की धूम है। जनपद में जगह-जगह पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर भजन कीर्तन और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जा रही है।
 
श्रीगणेश पांडाल में भागवत कथा
बाराबंकी के रामसनेही घाट तहसील के कोटवा सड़क कस्बे में भी विशाल गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। भगवान गणेश की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई है। भक्तों के लिए भागवत कथा का आयोजन किया गया है। काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के पंडाल में उपस्थित होते हैं और भक्ति अर्चना में लीन होते हैं। कोटवा सड़क में अखिलेश वर्मा और अन्य ग्रामीण समाजसेवियों की मदद से गणेश उत्सव मनाया जाता है। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा और निष्ठा भाव के साथ गणेश उत्सव में शामिल होते हैं। विसर्जन कल्याणी नदी में धूमधाम से किया जाता है।
 
ये भी रहे मौजूद
गणेश महोत्सव में समाजसेवी शुभम पाठक ठकराल और उनके साथियों रिंकू शर्मा, आकाश पाठक, सुमित निगम आदि ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

Also Read