Barabanki News :  विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

UPT | विवाहिता की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस

Jun 21, 2024 21:37

दहेज की मांग को लेकर ससुरारीजन विवाहिता को अक्सर प्रताड़ित किया करते है। ऐसा ही एक मामला बाराबंकी से सामने आया है। जहां तंग होकर आशिया ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी। लेकिन बीते...

Barabanki News : दहेज की मांग को लेकर ससुरारीजन विवाहिता को अक्सर प्रताड़ित किया करते है। ऐसा ही एक मामला बाराबंकी से सामने आया है। जहां तंग होकर आशिया ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी। लेकिन बीते दिन दोनों पक्षों में थाने पर हुए समझौते के बाद वह ससुराल आ गई। हालांकि, तीन दिन बाद ही संदिग्धावस्था में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला
मृतका की मां ने पुत्री को जहर देकर हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए दरियाबाद पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई मांग की है। अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र अहिबीपुर मजरे सरैठा गांव निवासी रेशमा बानो पत्नी शमशाद खां का कहना है कि तीन साल पहले पुत्री आशिया बानो (23) का निकाह दरियाबाद थाना क्षेत्र के खोदायपुर गांव निवासी अशहद उर्फ आसू पुत्र मो. रियाज के साथ किया था। उनका दामाद विदेश में रह रहा है और लगातार वह भी मेरी बेटी से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देता रहा है। उनका कहना है कि पुत्री की सास कमर जहां, ननद सम्मी व ससुर मो. रियाज दहेज मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते वह दो साल तक मायके में रही। उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया। 

तीन दिन पहले दोनों पक्षों हुई थी समझौता
तीन दिन पहले दोनों पक्षों की रजामंदी पर पटरंगा थाने की पुलिस के सामने सुलह समझौता के बाद पुत्री की विदाई हुई। उसके तीसरे दिन उसकी संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ने की सूचना लड़की के ममेरे भाई को मिली। उसके अस्पताल पहुंचने पर उसकी संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका की मां रेशमा बानो ने पुत्री को जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए दारियाबाद पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार पुलिस से उक्त तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए पुन: प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने बताया है कि मामले में जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Also Read