Barabanki News : बारिश का कहर, कच्ची दीवार के मलबे में दबे मां बेटा, बच्चे की हालत नाजुक

UPT | दीवार गिरने से घायल महिला

Jul 08, 2024 11:12

जैसे-जैसे बारिश होती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। बारिश के चलते कच्चे और पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं। बाराबंकी में...

Barabanki News : जैसे-जैसे बारिश होती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। बारिश के चलते कच्चे और पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं। बाराबंकी में कच्ची दीवार गिरने से मां बेटे दब गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से निकाला गया और स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये है पूरा मामला
मामला बाराबंकी तहसील सिरौली गौसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलापुर का है। जहां बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में धर्मराज की पत्नी 28 साल की पूनम देवी और पुत्र 6 वर्षीय आयुष शामिल है। यह हादसा उस समय हुआ, जब मां बेटे घर के पीछे कुछ कार्य कर रहे थे। अचानक दीवार गिरने से मां बेटे मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

Also Read