Barabanki News : मासूम दिव्यांग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

UPT | अस्पताल में भर्ती आरोपी

Aug 25, 2024 13:55

बाराबंकी में मासूम दिव्यांग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस की...

Barabanki News : बाराबंकी में मासूम दिव्यांग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप 
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 9 साल की बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाले विजय नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बच्ची के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था और मां किसी काम से घर से बाहर थी। चीख पुकार सुनकर लोग घर में पहुंचे तो बच्ची की हालत देखकर पूरा मामला समझ गए। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और इलाज के लिए बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से स्वाट सर्विलांस समेत नगर कोतवाली पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी में लग गई थी। 

पुलिस गिरफ्त से फरार होने का किया प्रयास
घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूछताछ करने पर उसने दुष्कर्म की घटना स्वीकार की और शुगर मिल के पास बच्ची के कपड़े छिपाए होने की बात कही। पुलिस आरोपी को लेकर बच्ची के कपडे बाराबदगी के लिए ले जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया ।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विजय के पैर में गोरी लगी है। जिसे जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Also Read