Barabanki News : छत का पानी उतारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी डंडे...

UPT | मारपीट में घायल युवक

Jul 06, 2024 12:38

बाराबंकी में छत का पानी उतरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर...

Barabanki News : बाराबंकी में छत का पानी उतरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ये है पूरा मामला
कोठी थाना क्षेत्र हेतमपुर गांव में धर्मेश कुमार और रामसनेही आपस में पड़ोसी हैं। बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में छत का पानी उतारने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे निकल आए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष धर्मेश कुमार और उनकी पत्नी संध्या देवी और दूसरे पक्ष से रामसनेही और उनका बेटा अजय कुमार जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है शिकायत मिलने पर दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read