Ayodhya News : बलरामपुर के बदमाशों की अयोध्या में धमक, गिरफ्त में पांच शातिर, पढ़ें दिलचस्प मामला

UPT | पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी।

Aug 20, 2024 16:00

पलभर में चार पहिया वाहनों को उड़ा लेने में माहिर शातिर चोरों को पकड़ने में अयोध्या पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पकड़े गए बदमाश बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के हैं। वे अयोध्या जनपद में वारदातों को अंजाम दिया...

Short Highlights
  • पुलिस ने सरयू नदी पुल के पास से पांच को दबोचा, 05 चार पहिया वाहन बरामद। 
  • वाहनों को बलरामपुर के रास्ते नेपाल पहुंचाए जाने की आशंका।

Ayodhya News : पलभर में चार पहिया वाहनों को उड़ा लेने में माहिर शातिर चोरों को पकड़ने में अयोध्या पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पकड़े गए बदमाश बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के हैं। वे अयोध्या जनपद में वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोरी के चार पहिया वाहनों को बलरामपुर के रास्ते नेपाल भेजते थे। इन लोगों का बड़ा गैंग है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। चोरों के पास 05 चारपहिया वाहन व पार्ट्स बरामद हुए हैं। अधिकतर अभियुक्त बलरामपुर व आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं।

अयोध्या में बढ़ी घटनाएं 
अयोध्या जनपद में चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ने से पुलिस भी परेशान थी। एसएसपी राजकरण नैय्यर के निर्देश पर जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। एसपी सिटी व सीओ सिटी ने अयोध्या के निकट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टीम के साथ विशेष अभियान चलाया। अभियान में कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम शामिल रहीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच अभियुक्तों को नया सरयू पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें शिवपूजन विश्वकर्मा (34), मनोज गुप्ता (45), सूरज गुप्ता (24), मो. मुस्तकिम (34) और सुरेश गुप्ता (35) शामिल हैं। 

वाहनों की तस्करी में शामिल बदमाश
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश चोरी के वाहनों की तस्करी में शामिल थे। अभियुक्तों से 02 बोलरो कार, चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 इनोवा कार, 01 स्कार्पियों, 01 डीसीएम मय कबाड़ लदा, 03 चोरी किए गए वाहनों के इंजन तथा गाड़ी के पार्ट व वाहनों को काटने खोलने का औजार बरामद हुआ है। अयोध्या पुलिस की इस कार्रवाई में विभिन्न थानों की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम में थाना कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस अमरेश कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।..

Also Read