अयोध्या में विहिप ने चुने नए पदाधिकारी : आलोक कुमार बने अध्यक्ष, बजरंग लाल बागड़ा महामंत्री बनाए गए

UPT | आलोक कुमार और बजरंग लाल बागड़ा

Feb 27, 2024 13:47

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सोमवार को अयोध्या में  प्रन्यासी मंडल की बैठक में संगठन के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार को नया अध्यक्ष और बजरंग लाल बागड़ा को महामंत्री चुना।

Short Highlights
  • बजरंग लाल बांगड़ा संयुक्त महामंत्री जबकि मिलिंद परांडे महामंत्री तथा विनायक राव देश पांडेय संगठ महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे
  • अयोध्या के कारसेवकपुरम् में विहिप की तीन दिवसीय बैठक चल रही है, जो मंगलवार 27 फरवरी को भी जारी रहेगी
Ayodhya News : विश्व हिंदू परिषद की कारसेवकपुरम् में चल रही प्रन्यासी मंडल की बैठक में सांयकालीन सत्र में विहिप पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के मुताबिक वर्तमान कार्याध्यक्ष  वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार विहिप के नए अध्यक्ष तथा सीए बजरंग लाल बागड़ा नए महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। वहीं मिलिंद परांडे अब विहिप के नए संगठन महामंत्री तथा विनायक राव देशपांडे सह संगठन महामंत्री बनाए गए हैं। 

आलोक कुमार नवीन दायित्व से पूर्व कार्याध्यक्ष थे
आलोक कुमार नवीन दायित्व से पूर्व कार्याध्यक्ष थे। बजरंग लाल बांगड़ा संयुक्त महामंत्री जबकि मिलिंद परांडे महामंत्री तथा विनायक राव देश पांडेय संगठ महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। ज्ञातव्य हो अयोध्या के कारसेवकपुरम् में विहिप की तीन दिवसीय बैठक चल रही है, जो मंगलवार 27 फरवरी को भी जारी रहेगी।

Also Read