बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत : 42132 वाद निस्तारित, 6.45 करोड़ रुपये की वसूली

UPT | राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने दीप प्रवज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते।

Sep 14, 2024 20:50

14 सितंबर 2024 को जनपद न्यायालय बलिया में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, अपराधिक, राजस्व, और बैंक विवाद सहित कुल 42,132 वादों का निस्तारण किया गया।

Ballia News : 14 सितंबर 2024 को जनपद न्यायालय बलिया में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, अपराधिक, राजस्व, और बैंक विवाद सहित कुल 42,132 वादों का निस्तारण किया गया। इस अदालती सत्र के दौरान कुल 23,17,59,037.96 रुपये का समझौता हुआ और मौके पर 6,45,63,668 रुपये की वसूली की गई। 

6.45 करोड़ रुपये की वसूली
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित इस अदालत की शुरुआत जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के अध्यक्ष अमित पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। कार्यक्रम का संचालन अपर जनपद न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरीश कुमार ने किया। 

अदालत में विविध मामलों का निस्तारण
इस अवसर पर न्यायालय के सभी पीठासीन अधिकारी, बैंक प्रबंधक, कर्मचारी और वादकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और न्यायाधीशों द्वारा कई वादों का निस्तारण किया गया। उदाहरण के लिए, जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने दो फौजदारी और पांच सिविल वादों का निस्तारण किया, जबकि विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) पुनीत कुमार गुप्ता ने तीन फौजदारी वादों का निस्तारण किया।



पारिवारिक और उपभोक्ता मामलों का समाधान
फौजदारी और सिविल मामलों के अलावा, परिवारिक न्यायालय ने 10 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बलिया ने 49 मोटर क्लेम मामलों का निस्तारण करते हुए 1,38,85,000 रुपये की प्रतिकर राशि निर्धारित की। राजस्व विभाग ने 15,861 वादों का निस्तारण किया, जबकि उपभोक्ता फोरम ने 15 वादों का निस्तारण करते हुए 42,35,035 रुपये की प्रतिकर राशि प्राप्त की। बैंक और दूर संचार विभाग ने भी कई प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया। 

Also Read