Mau News : कांशीराम जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, चेयरमैन ने की स्मारक बनाने की घोषणा

UPT | कार्यक्रम में भाग लेते लोग

Mar 15, 2024 18:29

कांशीराम की जयंती के अवसर पर नगर के हकीकतपुरा स्थित एक विद्यालय में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया...

Mau News (Sanjay Mishra) : कांशीराम की जयंती के अवसर पर नगर के हकीकतपुरा स्थित एक विद्यालय में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें कांशीराम स्मारक बनाने की नगर पालिका चेयरमैन ने घोषणा की। 

बहुजन समाज का नेतृत्व कर सत्ता की दहलीज तक ले आएं : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि बहुजन समाज को शोषण एवं उत्पीड़न से बाहर निकालने के लिये कांशीराम ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के द्वारा दिलाये गये मताधिकार से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने उन्हें इस बात की प्रेरणा दी कि वे शिक्षा अर्जित कर अपने परिवार एवं समाज में ऐसे योग्य व्यक्तियों को पैदा करें जो बहुजन समाज का नेतृत्व कर समाज को सत्ता की दहलीज तक ले जाये।

कांशीराम ने समाज को दिखाई राहः अरशद
पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अपने वक्तब्य में कहा कि कांशीराम एक महा पुरूष थे। जिन्होंने दबे कुचले, शोषित समाज को सम्मान एवं उत्थान दिलाने के लिये अपने जीवन को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया। वह बहुजन समाज को एक दिव्य प्रकाश की राह दिखा कर इस दुनिया से चले गये। यद्यपि आज वे हमारे बीच नहीं हैं, परन्तु उनका आदर्श एवं मिशन हमारे बीच जीवित है। बताया कि उन्होंने शोषित एवं वंचित बहुजन समाज को प्रेरित कर उनके अन्दर सत्ता की अलख जगाई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये उनकी स्मृति में कांशीराम स्मारक भवन का निर्माण करने की घोषणा की। 

यह लोग रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद सालिम अंसारी, डा. हरिराम भाष्कर, राना भारती, गौरी शंकराचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शेषनाथ राम, पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम चैहान, अख्तर भारती, विस अध्यक्ष भरत राजभर, सदर विस अध्यक्ष मदन प्रसाद, घोसी विस अध्यक्ष राजेश प्रधान, मधुबन विस अध्यक्ष भोला प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राजभर संगठन त्रिलौकी चैहान, मुख्तार हुसैन, सभासदगण शफीकुर्रहमान, मुहम्मद इस्माईल, गोरखनाथ रहे। कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद चैधरी ने किया तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज विजय ने किया।

Also Read