Loksabha Election Result-2024 : बदायूं से सपा प्रत्याशी व शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य यादव ने 35067 वोटों से हासिल की जीत

UPT | आदित्य यादव।

Jun 04, 2024 23:38

सपा ने भाजपा से बदायूं लोकसभा सीट छीन ली। यह 2019 में भाजपा के खाते में गई थी। यहां से संघमित्रा मौर्य सांसद बनी थीं। इस बार भाजपा ने संघमित्रा का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह इस पर कब्जा बरकरार नहीं रख सके। 

Badaun News : बदायूं लोकसभा सीट पर सपा ने एक बार फिर से कब्जा जमाया है। शिवपाल के बेटे और सपा से उम्मीदवार आदित्य यादव ने भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय सिंह को 35067 वोटों से हरा दिया। आदित्य को 501390 वोट और दुर्विजय सिंह शाक्य को 466323 वोट हासिल हुए हैं। बसपा के प्रत्याशी मुस्लिम खां को 97751 वोट मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक सपा ने भाजपा से बदायूं लोकसभा सीट छीन ली। यह 2019 में भाजपा के खाते में गई थी। यहां से संघमित्रा मौर्य सांसद बनी थीं। इस बार भाजपा ने संघमित्रा का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह इस पर कब्जा बरकरार नहीं रख सके। 

कौन हैं आदित्य यादव
सपा सुप्रीम अखिलेश यादव के परिवार से आदित्य यादव का नाता है। आदित्य शिवपाल यादव के बेटे हैं। बता दें कि अभी आदित्य की उम्र 35 साल हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आदित्य यादव को-ऑपरेटिव ऑर्गनाइजेशन IFFCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं। आदित्य इफको बोर्ड के सबसे युवा डायरेक्ट भी हैं। अभी तक आदित्य यादव सक्रिय राजनीति से दूर थे। हालांकि पिता शिवपाल यादव के लिए वो अक्सर चुनाव प्रचार करते दिखे हैं। समय-समय पर उन्होंने अपने पिता से राजनीति के गुण सीखे और अब जाकर एक्टिव पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री हुई।

ऐसे आए पहली बार सुर्खियों में
शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने राजघराने की बेटी राजलक्ष्णी सिंह से शादी कर ली थी। दरअसल राजलक्ष्मी असल में राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। उनके पिता का नाम संजय सिंह और मां का नाम शारदा कुंवर सिंह है। आदित्य यादव की पत्नी राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव बी 3 बार विधायक रह चुके हैं। कहा जाता है कि मैहर में प्रसिद्ध शारदा देवी के मंदिर का जीर्णोद्धार भी इसी परिवार के द्वारा करवाया गया था। राजलक्ष्मी सिंह ने अपनी पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है, जहां से उन्होंने एमए की डिग्री ली है। 

Also Read